Home अपराध पुलिस ने फूल-मलाओं से किया लोगों का स्वागत, जाने क्या है पूरा...

पुलिस ने फूल-मलाओं से किया लोगों का स्वागत, जाने क्या है पूरा मामला…

42
0

दुर्ग। दुर्ग जिले में यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। गुरुवार को 450 से अधिक वाहन चालकों का चालान काटा गया।

दुर्ग के पटेल चौक में पुलिस अधीक्षक एवं राजपत्रित अधिकारियों ने यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की। इसके साथ ही 10 से अधिक सड़क दुर्घटना वाले स्थानों पर वाहन चेकिंग पाईट लगाया गया।




पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा 06 स्थानों पर अस्थाई यातायात सहायता केंद्र बनाया गया। वहीं यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने वाले को फूल देकर प्रोत्साहित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here