Home अपराध पहले किया बीवी की हत्या…फिर पति को आया हार्ट अटैक… अजीबोगरीब मामला…

पहले किया बीवी की हत्या…फिर पति को आया हार्ट अटैक… अजीबोगरीब मामला…

68
0

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक युवक ने अपनी बीवी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसे भी हार्ट अटैक आ गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। घटना के वक्त दोनों जंगल गए हुए थे। वहीं पर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।



कोसुमबूड़ा निवासी वीरेंद्र ध्रुव(30) अपनी पत्नी रतनी बाई(25) और डेढ़ साल के बेटे के साथ गांव में रहता था। वीरेंद्र घर का खर्चा चलाने के लिए रोजी मजदूरी करता था। उसकी पत्नी भी रोजी मजदूरी करती थी। 15 दिसंबर को भी दोनों मनरेगा में मजदूरी करने गए थे।

जंगल से लौटे ही नहीं

बताया गया कि वहां से मजदूरी करने के बाद दोनों गांव के ही जंगल में लकड़ी बीनने चले गए थे। दोनों ने अपने बच्चे को वीरेंद्र के माता-पिता के पास छोड़ दिया था। इसके बाद से दोनों जंगल से लौटे ही नहीं। देर रात तक उनका कुछ पता ही नहीं चला। इस बीच वीरेंद्र के माता-पिता ने इस बात की जानकारी गांव वालों को दी। तब अगले दिन 16 दिसंबर को गांव के लोग सुबह से ही जंगल में दोनों की तलाश करने लगे।


खून से लथपथ मिली पत्नी की लाश

जानकारी मिली है कि लोग दोनों की तलाश कर रहे थे। इस बीच वीरेंद्र एक पगडंडी के किनारे लोगों को मिला। वह रो रहा था। काफी घबराया हुआ था। काफी बीमार लग रहा था। वह ठीक से बात नहीं कर पा रहा था। इसी वजह से उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं ग्रामीणों ने रतनी बाई की तलाश जारी रखी। इस बीच खून से लथपथ हालत में रतनी बाई की भी लाश मिल गई।

बोला-मैंने ही मार दिया

लोगों ने बताया कि जब वीरेंद्र को अस्पताल ले जाया जा रहा था। तब उसने रोते हुए बताया कि मैंने अपनी पत्नी को मार दिया है। ये सुनकर लोग भी दंग रह गए। लेकिन फिर भी उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां 16 दिसंबर की शाम इलाज के दौरान वीरेंद्र की मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि वीरेंद्र की मौत हार्ट अटैक आने की वजह से हुई है। वहीं रतनी देवी की लाश मिलने के बाद परिजनों ने और लोगों ने पुलिस को भी इस बात की सूचना दी थी।


मानसिक रूप से बीमार था युवक

ये सब कुछ 16 दिसंबर को हुआ। उसके बाद अगले दिन 17 दिसंबर को दोनों का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मगर ये पता नहीं चल सका कि युवक ने अपनी पत्नी को क्यों मारा। बताया जा रहा है कि युवक 12 साल से मानसिक रूप से बीमार था। इस बीच जब उसकी तबीयत ठीक हुई, तब 2020 में उसकी शादी कर दी गई थी। अब उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। पूरी घटनाक्रम की जानकारी रविवार को सामने आ सकी है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here