Home other राजिम माघी पुन्नी मेला हेतु अधिसूचना जारीसी.एम. भूपेश बघेल संरक्षक,अध्यक्ष गृहमंत्री ताम्रध्वज...

राजिम माघी पुन्नी मेला हेतु अधिसूचना जारी
सी.एम. भूपेश बघेल संरक्षक,
अध्यक्ष गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
सहित 57 सदस्य केन्द्रीय समिति में शामिल…

404
0

नवापारा राजिम। राजिम माघी पुन्नी मेला के 2023 के आयोजन हेतु राज्य शासन ने अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना में मेला अवधि, मेला अधिकारी, केन्द्रीय समिति, स्थानीय समिति व मेला हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का गठन किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार मेला अधिकारी रायपुर संभागायुक्त को रखा गया। स्थानीय समिति में कलेक्टर गरियाबंद को अध्यक्ष, सीईओ जिला पंचायत को सदस्य सचिव सहित अन्य सदस्य बनाए गए हैं। वहीं केन्द्रीय समिति में 57 सदस्यों को रखा गया है, इसमें नगर के तीन वरिष्ठ पत्रकार व स्थानीय जनप्रतिनिधि का नाम शामिल है।

समिति के संरक्षक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अध्यक्ष धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू है। विशिष्ट सदस्य में संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चैबे जी, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, पीएचई मंत्री गुरू रूद्र कुमार, संसदीय सचिव द्वय विकास उपाध्यक्ष, चिन्तामणी महाराज, रायपुर सांसद सुनील सोनी, महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू अभनपुर धनेन्द्र साहू, राजिम विधायक अमितेष शुक्ल, रायपुर विधायक बृजमोहन अग्रवाल, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, बिन्द्रानवागढ़ विधायक डमरूधर पुजारी, पूर्व विधायक लेखराम साहू, संतोष उपाध्याय, अध्यक्ष-जनपद पंचायत फिंगेश्वर, अध्यक्ष-जनपद पंचायत मगरलोड, अध्यक्ष-जनपद पंचायत अभनपुर, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, गोबरा नवापारा, अध्यक्ष नगर पंचायत राजिम, राज महन्त रामसुंदर दास महाराज, संत गोवर्धन शरण दास महाराज, संत विचार साहेब, कबीर मंदिर नवापारा, कमल भाई अड़िया, नवापारा के वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़िया, श्याम किशोर शर्मा, लीलाराम साहू, मुख्य सचिव छत्तीसढ़ शासन, सचिव छत्तीसगढ़ शासन धर्मस्व विभाग, सचिव संस्कृति एवं पर्यटन विभाग, आयुक्त रायपुर संभाग, संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व रायपुर तथा प्रबंध संचालक छ.ग. पर्यटन मंडल को रखा गया।तथा सदस्य के रूप में पूर्व सांसद चंदूलाल साहू,जनक धु्रव,भावसिंह साहू, स्मृति ठाकुर,रतीराम साहू,जीत सिंग, धनराज मध्यानी,रामकुमार गोस्वामी, ताराचंद मेघवानी,बैशाखू राम साहू, लक्ष्मी साहू सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारी को सदस्य के रूप में रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here