Home other बजट मोदी जी के विजन को पूरा करने वाला है-चंद्रशेखर साहू…

बजट मोदी जी के विजन को पूरा करने वाला है-चंद्रशेखर साहू…

182
0

नवापारा-राजिम : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज 1 फरवरी को लोकसभा में पेश किए गए आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि बजट 2023-2024 भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का रोड मैप है। बजट जिन 7 बिंदुओं पर आधारित है वह सर्वसमावेशी है । अमृतकाल के इस बजट में कोई पहलू अछूता नहीं है। हर वर्ग के लिए यह बजट बेहतर कल लेकर आया है । श्री साहू ने आगे कहा कि यह बजट सहकारिता को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की धुरी बनाएगा। “अमृतकाल” का यह पहला बजट “विकसित भारत” के विराट संकल्प को पूरा करने के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण करेगा। यह बजट वंचितों को वरीयता देता है। निश्चित तौर पर यह बजट किसानों को समृद्ध करने वाला व महिला सशक्तिकरण क्षेत्र में बहुत ही अच्छा बजट है जो कि मोदी जी के विजन को पूरा करने वाला है आज की आकांक्षी सोसायटी, गांव, गरीब, किसान, मध्यम वर्ग, सभी के सपनों को पूरा करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here