Home other भगवान राजीव लोचन जी का दर्शन एवं महानदी की आरती कर मुख्यमंत्री...

भगवान राजीव लोचन जी का दर्शन एवं महानदी की आरती कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजिम माघी पुन्नी मेले का किया शुभारंभ…

110
0

राजिम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजिम पहुंचकर सर्वप्रथम भगवान राजीव लोचन के दर्शन कर प्रदेश वासियों के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री इस बार आकर्षण का मुख्य केंद्र सीताबाड़ी पुरातात्विक स्थल पहुंचकर यहां के लाईट डेकोरेशन का निरीक्षण किया। जिसके बाद सीधे महानदी आरती स्थल पहुंच कर महानदी का आरती किए। पंडित परिषद के द्वारा मंत्रोच्चार से महानदी की आरती कराई गई।आरती के बाद सीएम सीधे मुख्य मंच पहुंचे। आतिशबाजी के साथ सीएम का स्वागत किया गया। मंच पर भव्य लाईट एंड साउंड कार्यक्रम से राजिम के ऐतिहासिकता का अद्भुत प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, राजिम विधायक अमितेश शुक्ल, नवापारा विधायक धनेंद्र साहू, सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव, जिलापंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here