Home other मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी और ED पर निशाना साधा, भाजपा वालों...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी और ED पर निशाना साधा, भाजपा वालों को रमन सिंह से पूछना चाहिए…

62
0

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महाराष्ट्र के लिए रवाना हुए। इससे पहले उन्होंने मीडिया से कई मुद्दां पर बात की। बीजेपी और ईडी पर भी जमकर निशाना साधा। साथ ही भाजपा की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना करने की बात भी कही।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, पहले हमारे पदाधिकारियों, विधायकों के यहां छापा डाले, उसके बाद सरकारी विभागों में लेबर डिपार्टमेंट से क्या लेना देना है उनका। पर्यावरण विभाग का क्या लेना देना, वहां गए। उनके बाद किसी वेंडर के घर गए, चार पांच घंटे तक रहे, पता नहीं ईडी वाले थे कि नहीं?


क्योंकि ईडी वाले रहते तो नोटिस देकर जाते, उसके घर पर बैठे रहे, रोकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़े, फिर भी सब कुछ अच्छे से संपन्न हो गया। इसलिए छत्तीसगढ़ की सुख शांति के लिए और भाजपा वालों को सद्बुद्धि के लिए सिद्धि विनायक गणेश जी के दर्शन करने जा रहा हूं।

माला को लेकर बोले- भाजपा वालों को रमन सिंह से पूछ लेना चाहिए…
सीएम बघेल ने कहा कि भाजपा झूठी हवा फैलाने के लिए सक्रिय रहती है। इस प्रदेश की संस्कृति है। बांस की माला सोने से भी ज्यादा मूल्यवान है। हमारे जनजाति विशेष प्रकार के गांव से माला बनाते हैं। भाजपा वालों को रमन सिंह से पूछ लेना चाहिए। उन्हीं के जिले में ये माला बनती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here