नवापारा राजिम।भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति मोर्चाप्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व आरंग विधायक श्री नवीन मार्कण्डेय जी की सहमति से जिला अध्यक्ष चंद्रकुमार पाटिल (अ. जा. मोर्चा) रायपुर जिला ग्रामीण द्वारा जिला कार्यसमिति की घोषणा किया गया, जिसमें सांसद प्रतिनिधि एवं सतनामी समाज पूर्व अध्यक्ष ग्राम खोला (अभनपुर) निवासी श्री चेतन सेवाराम बारले को उनकी सक्रियता को देखते हुए भाजपा (अ. जा. मोर्चा) रायपुर जिला उपाध्यक्ष बनाया गया| श्री चेतन बारले को महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुनील सोनी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज, पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू, भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष अभिनेष कश्यप, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आकाश बजाज, नगर पंचायत अभनपुर अध्यक्ष कुंदन बघेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चंद्रकला ध्रुव, पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रवीण बजाज, भाजपा अ. जा. मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खेमराज कोसले, रायपुर जिला ग्रामीण अल्पसंख्यक अध्यक्ष दलजीत सिंह चावला, अभनपुर मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, भाजपा अ. जा. मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुश्री दुलारी चतुर्वेदानी, किशन सिंहा, एवं सोशल मीडिया प्रभारी देव टंडन (भाजपा अ.जा. मोर्चा रायपुर जिला ग्रामीण), सहित अनेकों पदाधिकारियों और कार्यकर्ता अंचल वासियों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है|





