Home other भीषण सड़क हादसा, तेज रफ़्तार ट्रेलर का हुआ ब्रेक डाउन, मौके पर...

भीषण सड़क हादसा, तेज रफ़्तार ट्रेलर का हुआ ब्रेक डाउन, मौके पर ड्राइवर की मौत…

200
0

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां तेज़ रफ़्तार ट्रेलर का हुआ ब्रेक डाउन होने से ट्रेलर के पीछे चल रहा दूसरा ट्रेलर टकराया। हादसे में ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद कर्मचारियों ने मृतक के फंसे शव को बड़ी मशक्कत बाहर निकाला। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, ट्रेलर बिलासपुर से दीपका की ओर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम खूंटाघाट मेलनाडीह के पास ट्रेलर का ब्रेक डाउन हो गया। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर सामने वाली ट्रेलर से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर का स्टेयरिंग वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here