Home Uncategorized भाजयुमो ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का फूंका पुतला, भाजपा कार्यालय में कांग्रेसी...

भाजयुमो ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का फूंका पुतला, भाजपा कार्यालय में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया था तोड़फोड़

161
0

राजिम/ सूरत कोर्ट से राहुल गांधी को 2 वर्ष की सजा सुनाए जाने के बाद संसद से सदस्यता समाप्त होने पर रायपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय में जाकर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के पोस्टर पर कालिख पोतकर तोड़फोड़ किया एवं भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से लाठी डंडे से मारपीट किया। जिसके विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा राजिम मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पूतला दहन किया गया। पुतला फूंकने के दौरान भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि रिकेश साहू ने बताया कि आज कांग्रेस का तानाशाह रवैया अपने चरम पर है। न्यायपालिका द्वारा दिए गए आदेश के विरुद्ध जाकर के भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ और प्रदेश अध्यक्ष के पोस्टर पर काली पहुंचना एवं हमारे कार्यकर्ताओं से मारपीट करना इनके तानाशाही रवैया को प्रदर्शित करता है। जिनको सीधे-सीधे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से संरक्षण प्राप्त हो रहा है। आज इसी के विरोध में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू और रोहित साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास साहू , भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि रिकेश साहू ,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मोहनीश सिंह ठाकुर ,सह मीडिया प्रभारी लिकेश्वर साहू,वरिष्ठ नेता बोधन साहू जी ,मंडल उपाध्यक्ष यश कहार, मंडल महामंत्री राजा साहू जी, मोहित साहू जी, अजय पटेल जी, लोकेश साहू, जितेंद्र पेंदरिया, होरीलाल साहू, यीशु ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, सूखे लाल सोनवानी, किशोर साहू, नेपाल साहू, तुकेश साहू, डिगेश साहू, सूरज धीवर आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here