Home Uncategorized पकड़ा गया आदमखोर बाघ, कल बाघ ने तीन लोगों का किया था...

पकड़ा गया आदमखोर बाघ, कल बाघ ने तीन लोगों का किया था शिकार

57
0

सूरजपुर: बीते दिनों से सूरजपुर जिले में अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र का एक बाघ ग्रामीण इलाके में विचरण कर रहा था। इस दौरान वह गांव के मवेशियों सहित ग्रामीणों को नुकसान पहुंचा रहा था। कल बाघ के द्वारा 3 लोगों का शिकार कर लिया गया था जिसमें एक आदमी की मृत्यु और 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका अंबिकापुर अस्पताल में ईलाज चल रहा है। इस घटना के बाद वन विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर के बाघ को पकड़ लिया है। इस बात की जानकारी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने अपने ट्विटर हैंडल से दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने ट्विटर पर जानकारी दी की: ग्रामिणों की बाघ के साथ मुठभेड़ की दुखद घटना के बाद, आज रेस्क्यू टीम ने उस बाघ को सफलतापूर्वक पकड़ लिया है। तत्काल उसे पिंजरे में रखा गया है और शीघ्र उसका उपचार शुरू होगा। स्थिति को नियंत्रित करने में योगदान के लिए वन विभाग की टीम, अधिकारियों और जिला प्रशासन को बधाई व धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here