Home Uncategorized विवादों में रहे राजिम के नायब तहसीलदार पेखन हुए पदोन्नत

विवादों में रहे राजिम के नायब तहसीलदार पेखन हुए पदोन्नत

358
0

राजिम: छत्तीसगढ़ शासन राजस्व विभाग, महानदी मंत्रालय भवन के द्वारा जारी आदेश में नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नत किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के इस आदेश में कुल 16 नायब तहसीलदारों को पदोन्नति दी गई है। शासन द्वारा जारी इस आदेश पत्र में राजिम में पदस्थ नायब तहसीलदार पेखन टोंडरे का भी नाम है। नायब तहसीलदार पेखन का विवादों से गहरा नाता रहा है। राजिम अधिवक्ता संघ के द्वारा तहसीलदार के ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए। अधिवक्ता संघ के द्वारा गरियाबंद कलेक्टर प्रभात मलिक तक भी भ्रष्टाचार के संबंध में शिकायतें की गई। अधिवक्ता संघ के द्वारा तहसीलदार को हटाने को लेकर धरना प्रदर्शन, आंदोलन भी किया गया।, जिसके बाद किसी भी प्रकार की कार्यवाही शासन के द्वारा ना होने पर अधिवक्ता संघ के द्वारा अनशन भी किया गया। राजिम किराना व्यापारी संघ सहित छत्तीसगढ़ के गणमान्य प्रबुद्ध नागरिक एवं सभी राजनीतिक दलों के द्वारा इस विरोध प्रदर्शन का समर्थन भी किया गया। अधिवक्ता संघ का आरोप था कि नायब तहसीलदार द्वारा किसानों के कार्य को करने के लिए राशि की मांग की जाती थी और राशि नहीं मिलने पर काम को पेंडिंग कर दिया जाता था जिससे किसान काफी परेशान थे इन्हीं मुद्दों को लेकर के अधिवक्ता संघ द्वारा नायब तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। फिलहाल नायब तहसीलदार को स्थानांतरण के बजाय शासन के द्वारा पदोन्नत कर जिला बलौदा बाजार में तहसीलदार के रूप में नियुक्ति दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here