Home उत्तराखंड अलकनंदा नदी में एक और यात्री का मिला शव, 8 अब भी...

अलकनंदा नदी में एक और यात्री का मिला शव, 8 अब भी लापता

72
0

उत्तराखंड। ऋषिकेश- बदरीनाथ राजमार्ग पर घोलतीर में हुए हादसे में लापता लोगों की खोजबीन के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। वाहन हादसे में लापता नौ लोगों में से एक और शव आज शुक्रवार सुबह बरामद किया गया है। रेस्क्यू दल ने रतूड़ा के पास नदी की की किनारे से शव बरामद किया। रेस्क्यू दल अलकनंदा नदी के दोनों छोर से खोजबीन कर रहा है। हादसे में मरने वाले की संख्या चार हो गई है। तीन लोगों के शव कल ही बरामद कर लिए गए थे। आज मिले शव की पहचान संजय सोनी, राजस्थान के रूप में हुई है। आठ लोग घायल हैं और आठ यात्री लापता हैं। बीते बृहस्पतिवार को देर शाम देहरादून से लौटते ही जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से की मुलाकात। बृहस्पतिवार सुबह लगभग 7 बजे राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात के 18 यात्री, एक गाइड और चालक 31 सीटर बस से जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए थे। सुबह करीब 7:30 बजे, जिला मुख्यालय से लगभग 14 किलोमीटर दूर घोलतीर के समीप बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here