Home छत्तीसगढ़ रायपुर में गेम खेलते समय युवक पर गिरी बिजली, मौत

रायपुर में गेम खेलते समय युवक पर गिरी बिजली, मौत

77
0

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आसमानी बिजली का कहर देखने को मिला है. छत में मोबाइल पर गेम खेल रहे युवक की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई. मृतक की पहचान सन्नी कुमार बरसेनी के रूप में हुई है, जो मजदूरी का काम करता था. मामला खम्हाडीह थाना इलाके का है.

जानकारी के मुताबिक, राजधानी में दोपहर को अचानक मौसम ने करवट ली. इसी दौरान जमकर बारिश हुई और कुछ जगह पर बिजली गिरी. सन्नी छत पर मोबाइल पर गेम खेल रहा था. इस बीच आकाशीय बिजली गिरने से मोबाइल में तेज धमाका हुआ और युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here