Home ब्रेकिंग न्यूज़ मौसम ने बरपाया कहर, बिजली गिरने से 6 की मौत, प्रशासन ने...

मौसम ने बरपाया कहर, बिजली गिरने से 6 की मौत, प्रशासन ने की सावधानी बरतने की अपील

72
0

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान सभी संभागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। रायपुर सहित कई क्षेत्रों में रातभर वर्षा होती रही और शुक्रवार सुबह से ही रुक-रुक कर बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक राज्य में बारिश का यह दौर जारी रह सकता है, जिसमें कुछ क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं बारिश के बीच बिजली गिरने से दुखद घटनाओं की खबरें भी सामने आई हैं। बुधवार को प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। इनमें से दो महिलाएं गरियाबंद में और चार युवकों की मौत रायगढ़ जिले में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग तेज बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे या खेत से लौट रहे थे, तभी यह हादसे हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here