Home छत्तीसगढ़ बिहार चुनाव: बृजमोहन अग्रवाल को हाजीपुर और लालगंज की कमान

बिहार चुनाव: बृजमोहन अग्रवाल को हाजीपुर और लालगंज की कमान

65
0

रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेताओं को चुनावी जिम्मेदारियां सौंपी हैं। रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल को हाजीपुर और लालगंज विधानसभा क्षेत्रों की कमान दी गई है।

सांसद अग्रवाल बुधवार को दिल्ली में अहम बैठक में शामिल होने के बाद पटना पहुंचेंगे और 18 अक्टूबर को रायपुर लौटेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार ने पहले लालू का जंगलराज देखा और अब मोदी-नीतीश का सुशासन देख रहा है। अग्रवाल ने एनडीए की जीत में भरोसा जताते हुए कहा कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी।

उन्होंने हारे हुए कांग्रेस नेताओं पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस की स्थिति लगातार कमजोर हो रही है और हार का सिलसिला जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here