Home छत्तीसगढ़ रणजी ट्रॉफी में चला पृथ्वी का बल्ला: 141 गेंद में जड़ा दोहरा...

रणजी ट्रॉफी में चला पृथ्वी का बल्ला: 141 गेंद में जड़ा दोहरा शतक, तोड़ा रिकॉर्ड

73
0

दिल्ली । भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ का बल्ला रणजी ट्रॉफी में जमकर चल रहा है और उन्होंने चंडीगढ़ के खिलाफ एलीट ग्रुप बी मुकाबले की दूसरी पारी में दोहरा शतक लगाया। महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए पृथ्वी ने महज 141 गेंदों पर दोहरा शतक पूरा किया। यह रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप इतिहास का दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक है। पृथ्वी ने इसके साथ ही राहुल सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा जो उन्होंने 2023-24 में बनाया था।

राहुल ने 143 गेंदों पर रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाया था, लेकिन पृथ्वी ने अब उन्हें पीछे छोड़ दिया है। पृथ्वी से आगे अब इस मामले में रवि शास्त्री हैं जिन्होंने 1984-85 सीजन में 123 गेंदों पर यह उपलब्धि अपने नाम की थी। शॉ रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन से पहले मुंबई छोड़कर महाराष्ट्र टीम में शामिल हुए थे और महाराष्ट्र के लिए यह उनका दूसरा ही मुकाबला है। इससे पहले पृथ्वी ने 72 गेंदों पर शतक पूरा किया था जो रणजी ट्रॉफी का छठा सबसे तेज सैकड़ा था। पृथ्वी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं और घरेलू क्रिकेट में इस दमदार प्रदर्शन से उनका हौसला बढ़ा होगा।

शास्त्री-तन्मय के क्लब में शामिल
यह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा लगाया गया तीसरा सबसे तेज दोहरा शतक है। वह इस मामले में शास्त्री और तन्मय अग्रवाल से पीछे हैं।  तन्मय ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 2024 में 119 गेंदों पर दोहरा शतक लगाया था। वहीं, शास्त्री ने 1985 में बड़ौदा के खिलाफ 123 गेंदों पर ऐसा किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here