Home bollywood शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी अस्पताल में भर्ती, एक्ट्रेस दौड़ते हुए...

शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी अस्पताल में भर्ती, एक्ट्रेस दौड़ते हुए पहुंचीं लीलावती हॉस्पिटल

67
0

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां की तबीयत की खबर मिलते ही शिल्पा तुरंत अस्पताल पहुंचीं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शिल्पा दौड़ते हुए अस्पताल के अंदर जाती नजर आ रही हैं।

वीडियो सामने आने के बाद फैंस और सेलेब्स कमेंट्स में शिल्पा की मां के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं।

शिल्पा और उनकी मां के बीच हमेशा से ही खास बॉन्ड रहा है। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर मां के साथ प्यारी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। बीते 20 जून को शिल्पा ने अपनी मां के जन्मदिन पर कुछ यादगार तस्वीरें शेयर करते हुए एक भावुक नोट भी लिखा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here