Home बिहार बिहार में नई सरकार का गठन: नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री...

बिहार में नई सरकार का गठन: नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ, 26 मंत्रियों ने लिया पदभार

39
0

बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद राज्य में नई सरकार का गठन हो गया है। नीतीश कुमार ने मंगलवार को 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ कुल 26 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ लेकर मंत्रिमंडल का आकार तय किया।

नई सरकार में बीजेपी की मजबूत भागीदारी दिखी है। बीजेपी के कोटे से 14 मंत्रियों को शामिल किया गया है, जबकि पार्टी ने दो डिप्टी सीएम—सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा—को भी जिम्मेदारी दी है। जेडीयू से सात, एलजेपी (रामविलास) से दो, जबकि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एक-एक मंत्री को कैबिनेट में स्थान मिला है।

नीतीश कैबिनेट में मंगल पांडेय, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, श्रेयसी सिंह, रमा निषाद और मदन सहनी जैसे कई अनुभवी व नए चेहरे शामिल हुए हैं। वहीं जीतन राम मांझी की पार्टी से उनके बेटे संतोष कुमार सुमन और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से उनके बेटे दीपक प्रकाश ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू सहित एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। नए मंत्रिमंडल के गठन के साथ ही बिहार में नई सरकार ने कामकाज की शुरुआत कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here