Home छत्तीसगढ़ अमलीडीह पुलिस कालोनी के पास में 3 एकड़ में अवैध प्लाटिंग, मुरूम...

अमलीडीह पुलिस कालोनी के पास में 3 एकड़ में अवैध प्लाटिंग, मुरूम से रोड काटकर रोका

48
0

रायपुर। आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार एवं नगर निवेशक आभास मिश्रा और जोन 10 जोन कमिश्नर विवेकानद दुबे के निर्देशानुसार कार्यपालन अभियंता आशीष शुक्ला के नेतृत्व एव सहायक अभियंता सुशील अहीरयोगेश यदु, उपअभियंता अजय श्रीवास्तव की उपस्थिति में नगर निगम जोन 10 क्षेत्र अत्तर्गत राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 52 अंतर्गत अमलीडीह पुलिस कालोनी जाने वाले मार्ग पर पेट्रोल पंप के बाजू में लगभग 3 एकड निजी भूमि पर अवैध निर्माण कर दीवाल और अवैध मुरूम मार्ग बनाकर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर तत्काल स्थल पर पहुंचकर थ्रीडी मशीन की सहायता से अभियान चलाकर अवैध मुरूम काटकर और अवैध दीवाल तोडकर वहां जाने का मार्ग अवरूद्ध करते हुए अवैध प्लाटिंग पर कारगर रोक लगायी।
आयुक्त विश्वदीप ने नगर निवेशक आभास मिश्रा और जोन 10 जोनकमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे को उक्त लगभग 3 एकड निजी भूमि पर अवैध प्लाटिंगकर्ता की जानकारी तत्काल तहसीलदार रायपुर से मगाकर नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्यवाही करने अवैध प्लाटिंगकर्ता के खिलाफ नामजद एफआईआर संबंधित पुलिस थाना में दर्ज करवाने और अधिनियम के अनुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए सबंधित भूमि का प्रबंध, अधिग्रहण करने की कार्यवाही करने आदेशित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here