Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन में और गिरेगा पारा, ठंड बढ़ने के...

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन में और गिरेगा पारा, ठंड बढ़ने के आसार

79
0

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. हालांकि इसके बाद 3 दिनों में पारा गिरेगा. मौसम विभाग के अनुसा पारा 1 से 3 डिग्री तक गिरने की संभावना है. मंगलवार को राजधानी रायपुर न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं माना में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस, माना में 29 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 27.6 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रारोड में 27.4 डिग्री सेल्सियस, अम्बिकापुर में 26.2 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग में 27.6 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं रायपुर में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस, माना में 10.6 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 12.4 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रारोड में 9.4 डिग्री सेल्सियस, अम्बिकापुर में 6.5 डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर में 10 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग में 10.2 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here