Home छत्तीसगढ़ आटो में बैठकर ध्यान भटकाकर मंगलसूत्र एवं नगदी चोरी, महिला आरोपी गिरफ्तार

आटो में बैठकर ध्यान भटकाकर मंगलसूत्र एवं नगदी चोरी, महिला आरोपी गिरफ्तार

83
0

बिलासपुर। प्रार्थिया मनीषा सोनी निवासी अटल आवास थाना सकरी बिलासपुर छ.ग. थाना आकर अज्ञात महिलाओ के विरूद्ध आटो में इधर उधर की बात कहकर प्रार्थिया का ध्यान भटकाकर मंगलसूत्र एवं नगदी चोरी कर ले जाने के संबंध में रिपेार्ट दर्ज करायी थी रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियो की पता तलाश की गई जो विवेचना दौरान घटना के चंद घंटो के भीतर ही घटना में शामिल आरोपीगण रचना गिरी गोस्वामी , कौशिल्या गिरी गोस्वामी , रजन गिरी गोस्वामी को पकडकर पूछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार किये जिनके कब्जे से नगदी सहित 01 नग मंगलसूत्र कुल कीमती 30000 रुपए को जप्त किया गया है आरोपियो को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया हैा

नाम आरोपी-
1. रचना गिरी गोस्वामी पति राजेश गिरी गोस्वामी उम्र 25 साल साकिन महेशपुरमुरा थाना जय नगर जिला सूरजपुर छ.ग.
2. कौशिल्या गिरी गोस्वामी पति हरद गिरी गोस्वामी उम्र 30 साल साकिन पोडीपोडा थाना बांगो जिला कोरबा छ.ग.
3. रजन गिरी गोस्वामी पति गब्बर गिरी गोस्वामी उम्र 32 साल साकिन महेशपुरमुरा थाना जय नगर जिला सूरजपुर छ.ग.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here