Home छत्तीसगढ़ नक्सलवाद को बड़ा झटका, 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

नक्सलवाद को बड़ा झटका, 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

75
0

सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति बहाली की दिशा में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। दरभा और केरलापाल एरिया कमेटी में सक्रिय रहे 29 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। नक्सलियों ने यह सरेंडर एसपी किरण चव्हाण, एएसपी रोहित शाह और सीआरपीएफ 74वीं बटालियन के कमांडेंट हिमांशु पांडे के समक्ष किया।

गोगुंडा क्षेत्र में सुरक्षा कैंप की स्थापना के बाद नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगा है। क्षेत्र में लगातार बढ़ी सुरक्षा मौजूदगी, विकास कार्यों में आई तेजी और शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति ने नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया है। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली लंबे समय से दरभा और केरलापाल एरिया कमेटी के अंतर्गत सक्रिय थे और कई नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here