Home महराष्ट्र महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में आज मतगणना

महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में आज मतगणना

63
0

महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के चुनावों की मतगणना आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी। हालांकि इस बार मुंबई में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) चुनाव के नतीजों के आने में देरी होने की संभावना जताई जा रही है। इसकी वजह मतगणना प्रक्रिया में किया गया बदलाव बताया जा रहा है, जिसके चलते शुरुआती रुझान और अंतिम परिणाम सामने आने में अधिक समय लग सकता है।

मुंबई महानगर पालिका के कुल 227 निर्वाचन वार्डों के लिए शुक्रवार सुबह 10 बजे से 23 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू होगी। पहले जहां सभी वार्डों की मतगणना एक साथ की जाती थी, वहीं इस बार इसे चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत एक समय में सभी वार्डों के बजाय केवल दो-दो वार्डों के वोटों की गिनती होगी।

चरणबद्ध मतगणना के कारण नतीजों की रफ्तार धीमी रह सकती है और अंतिम परिणाम घोषित होने में पहले की तुलना में अधिक समय लगने की संभावना है। इसे लेकर राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की नजरें पूरे दिन मतगणना प्रक्रिया पर टिकी रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here