Home छत्तीसगढ़ मुर्रा फैक्ट्री में भीषण आग, फैक्ट्री से सटा घर जलकर राख

मुर्रा फैक्ट्री में भीषण आग, फैक्ट्री से सटा घर जलकर राख

82
0

अम्बिकापुर के खजूरी ग्राम पंचायत में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मुर्रा बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री से सटा पूरा घर भी उसकी चपेट में आ गया और कुछ ही देर में जलकर राख हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें और धुएं का गुबार काफी दूर तक दिखाई दे रहा था। आग लगने से फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का तैयार मुर्रा, कच्चा माल और घर में मौजूद घरेलू उपयोग की वस्तुएं पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, वहीं नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन भारी आर्थिक क्षति हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here