Home छत्तीसगढ़ राजधानी में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी की तलाश जारी

राजधानी में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी की तलाश जारी

87
0

रायपुर। अर्जुन नगर स्थित समता कॉलोनी के हाथीराम मंदिर चौक के पास गुरुवार शाम एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दुर्गेश ध्रुव के रूप में हुई है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमला रामनगर क्षेत्र में किया गया था। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने युवक की जांघ पर चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जान बचाने के लिए वह वहां से भागा और रेलवे पटरी पार कर समता कॉलोनी तक पहुंचा, लेकिन हाथीराम मंदिर चौक के पास पहुंचते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here