Home छत्तीसगढ़ राजधानी में बेहद भयावह हादसा, चलती कार अचानक धू-धू कर जलने लगी

राजधानी में बेहद भयावह हादसा, चलती कार अचानक धू-धू कर जलने लगी

68
0

राजधानी के तेलीबांधा इलाके में रविवार की रात एक बेहद भयावह हादसा टल गया। रिंग रोड पर अग्रसेन चौक के पास एक चलती सुमो ग्रैंड अचानक धू-धू कर जलने लगी। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और बीच सड़क पर चीख-पुकार मच गई।

झारखंड के रहने वाले हैं कार सवार

जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी लोग झारखंड के निवासी हैं। वे राजधानी से गुजर रहे थे, तभी अचानक इंजन से धुआं उठने लगा। जब तक चालक कुछ समझ पाता, आग की लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी आगोश में ले लिया। कार के भीतर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में दरवाजे खोलकर बाहर छलांग लगाई और अपनी जान बचाई।

स्वाहा हो गई कार

सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी आती, आग इतनी विकराल हो चुकी थी कि सुमो ग्रैंड पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और ट्रैफिक बहाल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here