Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट: आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी...

छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट: आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से राहत

11
0

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच सोमवार रात मौसम ने अचानक करवट ले ली। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार, देर रात चली तेज हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। रायपुर के बाहरी क्षेत्रों में ओले गिरने से मौसम पूरी तरह ठंडा हो गया।

मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि आने वाले पांच दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। सोमवार को राजनांदगांव 40.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला रहा, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here