Home छत्तीसगढ़ “अगला सुपरस्टार तैयार” – Shreyas Iyer ने Vaibhav Suryavanshi की जमकर की...

“अगला सुपरस्टार तैयार” – Shreyas Iyer ने Vaibhav Suryavanshi की जमकर की तारीफ

16
0

 IPL 2026 में अपने बेखौफ खेल से तहलका मचाने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की तारीफ अब बड़े सितारे भी करने लगे हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज को भविष्य का स्टार बताते हुए कहा कि उनका टैलेंट शब्दों से परे है।

लखनऊ और पंजाब के मुकाबले के बाद अय्यर ने कहा कि वैभव का बैट फ्लो, शॉट खेलने से पहले का रिदम और आत्मविश्वास उन्हें बेहद खास बनाता है। उन्होंने साफ कहा कि वैभव भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा नाम बन सकते हैं।

सिर्फ 15 साल की उम्र में सूर्यवंशी IPL 2026 की सबसे चर्चित कहानियों में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने 6 पारियों में 246 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 236 से ज्यादा रहा है। टॉप ऑर्डर में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने राजस्थान रॉयल्स को तेज शुरुआत दिलाई है और पूरे टूर्नामेंट में सभी का ध्यान खींचा है। अय्यर ने खिलाड़ियों को सलाह देते हुए कहा कि किसी की नकल करने की जरूरत नहीं है, अपने अंदाज में निडर और आक्रामक खेलो।

उन्होंने माना कि यही सोच सफलता दिलाती है। वैभव के प्रदर्शन का असर ऐसा है कि साथी खिलाड़ी हों या विरोधी टीम, हर कोई उनके खेल और संयम की तारीफ कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here