सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गोवा में आयोजित होने वाले भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के 57वें संस्करण के लिए प्रख्यात फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर को महोत्सव निदेशक नियुक्त किया है।

गोवारिकर एक प्रख्यात फिल्म निर्माता हैं जिन्होंने भारतीय सिनेमा में विशिष्ट योगदान दिया है। आईएफएफआई के साथ उनका जुड़ाव कई दशकों से है, जो सिनेमाई कलाओं और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म संस्कृति के विकास के प्रति उनकी गहरी रुचि को दर्शाता है।
अपनी नियुक्ति पर अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री गोवारिकर ने कहा, “गोवा में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के महोत्सव निदेशक के रूप में सेवा करना मेरे लिए अत्यंत गौरव और खुशी की बात है। इस महोत्सव के विकास का साक्षी बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। 1984 में इसमें भाग लेने से लेकर 2024 तक, जब मैंने अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा के लिए जूरी अध्यक्ष के रूप में कार्य किया, इससे जुड़े रहना मेरे लिए एक यादगार अनुभव रहा है।”







