Home छत्तीसगढ़ बिहार में आंधी और बारिश का कहर, दर्जनों की गई जान, सीएम...

बिहार में आंधी और बारिश का कहर, दर्जनों की गई जान, सीएम ने मृतक परिवारों को मुआवजे का किया एलान

12
0

पटना समेत कई इलाकों में कल शाम अचानक मौसम बदल गया। बिजली गिरने, आंधी चलने एवं तेज बारिश की घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई। सोमवार शाम 4 बजे अचानक मौसम बदल गया। इसके बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अनुसार पूर्वी चंपारण में 5 लोगों की मौत हुई है। गयाजी में 4 और औरंगाबाद में 3 लोगों की मौत हुई है। मौसम विभाग ने पटना समेत आसपास के जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की थी।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि आपदा के इस समय में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here