Home छत्तीसगढ़ तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर से 3 दोस्तों की दर्दनाक...

तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर से 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत

9
0

बालोद। जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 दोस्तों की मौत हो गई है। हादसे में एक का पैर कटकर अलग हो गया, दूसरे का हाथ कटा और तीसरे का पैर टूट गया है। बाइक सवार तीनों युवक के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। कार और बाइक के भी परखच्चे उड़ गए।

मृतकों की पहचान सिर्राभाठा निवासी तरुण यादव (20), राहुल सेवता (20) और नरेंद्र भुआर्या (21) निवासी मुड़खुसरा के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के खैरीडीह गांव की है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे सिर्राभाठा निवासी तरुण यादव अपने दोस्त राहुल और नरेंद्र भुआर्य के साथ बाइक से डौंडीलोहारा जा रहे थे। इसी दौरान राजनांदगांव की ओर जा रही तेज रफ्तार कार (CG 04 QB 5621) ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्क्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में तरुण का हाथ शरीर से अलग हो गया, वहीं पीछे बैठे राहुल का पैर कटकर 50 मीटर दूर पैरावट में जा छिटका। नरेंद्र के शरीर पर भी गहरे जख्म थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here