दिल्ली। Central Board of Secondary Education (CBSE) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट CBSE Official Website और CBSE Results Portal पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट DigiLocker और UMANG ऐप पर भी उपलब्ध है।

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपना एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें, ताकि बिना किसी परेशानी के परिणाम तुरंत देख सकें।
इस वर्ष सीबीएसई 12वीं परीक्षा में कुल 85.20 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए हैं। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार पास प्रतिशत में करीब 3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।







