Home छत्तीसगढ़ दुनिया पर राज करने को तैयार है पेड्डी, 18 मई को मुंबई...

दुनिया पर राज करने को तैयार है पेड्डी, 18 मई को मुंबई में लॉन्च होगा ट्रेलर

8
0

मुंबई। पेड्डी भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका निर्देशन बुची बाबू साना ने किया है और जिसे वृद्धि सिनेमाज व माइथ्री मूवी मेकर्स का साथ मिला है। फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 3 जून 2026 को दुनियाभर में प्रीमियर होगी, जिसके बाद 4 जून 2026 को इसकी वर्ल्डवाइड थिएटर रिलीज होगी!

2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में अपनी जगह बना चुकी पेड्डी अब दुनियाभर में धमाका करने के लिए तैयार है, जिसमें ग्लोबल स्टार राम चरण लीड रोल में नजर आएंगे। जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। घोषणा के बाद से ही यह फिल्म फैंस और इंडस्ट्री के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर रही है। अब फिल्म को लेकर बढ़ती दीवानगी के बीच पेड्डी 18 मई को मुंबई में अपने भव्य ट्रेलर लॉन्च के साथ छाने के लिए तैयार है।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक शानदार झलक साझा करते हुए मुंबई में 18 मई को होने वाले ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा —

MUMBAAAIIIII, उसका नाम याद रखना #PEDDI, वो आ रहा है

 

#PEDDITrailer का धमाका 18 मई से, ज्यादा जानकारी जल्द

#PEDDI दुनियाभर के सिनेमाघरों में 4 जून को रिलीज होगी”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here