Home छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश की शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

6
0

कबीरधाम जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश से शराब तस्करी कर अपने घरों में संग्रहित करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने ग्राम बांधा में छापेमारी कर 238 नग पाव देशी मदिरा प्लेन शराब जब्त की, जिसकी कुल मात्रा 42.84 बल्क लीटर और बाजार कीमत करीब 19 हजार रुपए आंकी गई है।

जानकारी के अनुसार कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान गश्त कर रही आबकारी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बांधा में मध्यप्रदेश से लाई गई शराब का अवैध रूप से संग्रहण किया गया है।

जिला स्तरीय उड़नदस्ता टीम को सक्रिय किया गया। गठित टीम ने ग्राम बांधा पहुंचकर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अशोक कुमार पिता आत्माराम के मकान से 84 नग पाव देशी मदिरा प्लेन, कुल 15.12 बल्क लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 6 हजार 720 रुपए बताई गई है। वहीं दूसरे आरोपी रामकुमार पिता चोंगू के मकान से 154 नग पाव देशी मदिरा प्लेन, कुल 27.72 बल्क लीटर शराब जब्त की गई, जिसकी बाजार कीमत 12 हजार 320 रुपए आंकी गई है।

आबकारी विभाग के अनुसार दोनों आरोपी मध्यप्रदेश से शराब तस्करी कर उसे बिक्री के उद्देश्य से अपने कब्जे में रखे हुए थे। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। बाद में दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here