Home छत्तीसगढ़ शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 135 अंक गिरा

शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 135 अंक गिरा

14
0

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में दिनभर भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती तेजी के बावजूद कारोबार के अंत तक बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। निवेशकों द्वारा ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली किए जाने से बाजार पर दबाव बना रहा और प्रमुख इंडेक्स अपने दिन के उच्च स्तर से नीचे आ गए।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 135.03 अंक यानी 0.18 प्रतिशत गिरकर 75,183.36 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 75,945.79 का दिन का उच्च स्तर और 74,996.78 का निचला स्तर छुआ। इस तरह दिनभर में करीब 950 अंकों की तेज वोलैटिलिटी दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में बाजार में खरीदारी का माहौल था, लेकिन बाद में कई ब्लू-चिप शेयरों में बिकवाली बढ़ने लगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here