
• रोजगारोन्मुखी शिक्षा से जोड़ने और बढ़ते ड्रॉप आउट्स को कम करना हमारा उद्देश्य: कुलपति
रायपुर। प्रदेश के दूरस्थ एवं आदिवासी अंचलों में उच्च शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, युवाओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा से जोड़ने तथा बढ़ते ड्रॉप आउट्स को कम करने के उद्देश्य से आंजनेय यूनिवर्सिटी द्वारा “आंजनेय शिक्षा रथ” अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान विशेष रूप से बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव सहित प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा जागरूकता का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। शिक्षा रथ केवल प्रचार नहीं, बल्कि शिक्षा, प्रेरणा और अवसरों का चलता-फिरता केंद्र है। गांव-गांव पहुंचकर यह अभियान विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं युवाओं को उच्च शिक्षा के महत्व, आधुनिक पाठ्यक्रमों, तकनीकी शिक्षा तथा करियर निर्माण की संभावनाओं से परिचित करा रहा है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य है कि प्रदेश का कोई भी युवा जानकारी के अभाव या संसाधनों की कमी के कारण शिक्षा से दूर न रहे। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, फार्मेसी, मैनेजमेंट, कॉमर्स, साइंस, पत्रकारिता, फिल्म, डिजाइन, आर्ट्स एंड ह्यूमैनिटीज सहित अनेक रोजगारोन्मुखी एवं आधुनिक पाठ्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही विद्यार्थियों को उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप करियर मार्गदर्शन एवं काउंसलिंग भी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि वे सही दिशा में अपने भविष्य का चयन कर सकें।

बॉक्स न्यूज़ – 1
आंजनेय यूनिवर्सिटी आधुनिक शिक्षा व्यवस्था, डिजिटल क्लासरूम, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, अनुभवी प्राध्यापकों, शोध सुविधाओं एवं उद्योग आधारित प्रशिक्षण के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्वविद्यालय का विशेष प्रयास है कि शिक्षा को केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रखकर उसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए।







