Home छत्तीसगढ़ चलती कार की छत पर युवती को बैठाकर स्टंटबाजी, चालक पुलिस की...

चलती कार की छत पर युवती को बैठाकर स्टंटबाजी, चालक पुलिस की गिरफ्त में

8
0

बिलासपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी धर्मेंद्र सूर्यवंशी निवासी सेंदरी द्वारा थाना कोनी उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 24.05.2026 की रात्रि लगभग 11:10 बजे से दिनांक 25.05.2026 की रात्रि 12:30 बजे के मध्य घटनास्थल मौहारपारा निरतू रतनपुर रायपुर रोड थाना कोनी क्षेत्र में एक आर्टिका कार क्रमांक CG 10 CD 1416 का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चला रहा था।

रिपोर्ट अनुसार चालक द्वारा कार की छत के ऊपर एक युवती को बैठाकर स्टंटबाजी करते हुए वाहन चलाया जा रहा था, जिससे युवती के जीवन को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था। साथ ही सड़क पर आवागमन कर रहे अन्य लोगों एवं वाहन चालकों के साथ भी किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोनी में अपराध क्रमांक 263/2026 धारा 281 बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

बिलासपुर पुलिस आम जनता से अपील करती है कि सार्वजनिक मार्गों पर किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी, लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन अथवा यातायात नियमों का उल्लंघन न करें। इस प्रकार की गतिविधियां स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here