Home छत्तीसगढ़ वैभव सूर्यवंशी का प्रचंड पराक्रम: अब खिताबी महामुकाबले के लिए RR और...

वैभव सूर्यवंशी का प्रचंड पराक्रम: अब खिताबी महामुकाबले के लिए RR और GT में जंग

6
0

आईपीएल 2026 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। प्लेऑफ की तस्वीर लगभग साफ हो गई है और अब क्रिकेट फैंस की नजर सिर्फ ट्रॉफी परटिकी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीधे फाइनल में जगह बना ली है, जबकि अब राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल का टिकट पाने के लिए महामुकाबला होने वाला है। इस सीजन की सबसे बड़ी चर्चा बने हैं राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने अपने तूफानी खेल से हर किसी को हैरान कर दिया है।

RCB पहुंची फाइनल में
क्वालिफायर-1 मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हराकर सीधे फाइनल में एंट्री कर ली। दूसरी तरफ एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

अब क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगे। इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जहां उसका मुकाबला RCB से होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here