Home छत्तीसगढ़ गोंदिया-रक्सौल समर स्पेशल ट्रेन, कुछ स्टेशनों के समय-सारिणी में आंशिक संशोधन और...

गोंदिया-रक्सौल समर स्पेशल ट्रेन, कुछ स्टेशनों के समय-सारिणी में आंशिक संशोधन और अतिरिक्त ठहराव

10
0

रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 08867/08868 गोंदिया-रक्सौल-गोंदिया समर स्पेशल ट्रेन के कुछ स्टेशनों के समय-सारणी में आंशिक संशोधन किया गया है। यह संशोधन झारसुगुड़ा एवं रांची स्टेशनों के आगमन एवं प्रस्थान समय में किया गया है | इसके अलावा दोनों दिशाओं में इस गाड़ी का अतिरिक्त ठहराव की सुविधा हटिया एवं मूरी स्टेशनों में दिया जा रहा है |

विवरण इस प्रकार है –

झारसुगुड़ा एवं रांची स्टेशनों के आगमन एवं प्रस्थान समय में आंशिक संशोधन –

आंशिक संशोधन के तहत दिनांक 14 जून 2026 से रक्सौल से चलने वाली ट्रेन संख्या 08868 रक्सौल–गोंदिया समर स्पेशल झारसुगुड़ा स्टेशन 22:03 बजे पहुंचेगी तथा 22:05 बजे प्रस्थान करेगी |
आंशिक संशोधन के तहत दिनांक 13 जून 2026 से गोंदिया से चलने वाली ट्रेन संख्या 08867 गोंदिया–रक्सौल समर स्पेशल रांची स्टेशन 21.10 बजे पहुंचेगी तथा 21.20 बजे प्रस्थान करेगी |
आंशिक संशोधन के तहत दिनांक 14 जून 2026 से रक्सौल से चलने वाली ट्रेन संख्या 08868 रक्सौल-गोंदिया समर स्पेशल रांची स्टेशन 15.30 बजे पहुंचेगी तथा 15.40 बजे प्रस्थान करेगी |

हटिया एवं मूरी स्टेशनों में अतिरिक्त ठहराव एवं समय-सारिणी –

दिनाँक 13 जून 2026 से गोंदिया से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08867 गोंदिया–रक्सौल समर स्पेशल, हटिया एवं मूरी स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी। यह गाड़ी हटिया स्टेशन 20.45 बजे पहुंचेगी एवं 20.50 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार मूरी स्टेशन 22.35 बजे पहुंचेगी एवं 22.37 बजे रवाना होगी
दिनाँक 14 जून 2026 से रक्सौल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08868 रक्सौल-गोंदिया समर स्पेशल, मूरी एवं हटिया स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी। यह गाड़ी मूरी स्टेशन 14.13 बजे पहुंचेगी एवं 14.15 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार हटिया स्टेशन 15.55 बजे पहुंचेगी एवं 16.00 बजे रवाना होगी |

यात्रियों से आग्रह है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की समय-सारणी एवं ठहराव की अद्यतन जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, एनटीईएस अथवा संबंधित पूछताछ केंद्रों से प्राप्त कर लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here