
मुंबई। रणवीर सिंह का जलवा इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में लगातार कायम है। धुरंधर: द रिवेंज के साथ हिंदी सिनेमा के पहले ₹1000 करोड़ नेट क्लब की शुरुआत करने और “बॉक्स ऑफिस के सम्राट” का खिताब हासिल करने के बाद सुपरस्टार ने अब ओटीटी पर भी नया इतिहास रच दिया है।

81 दिनों तक सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद धुरंधर: द रिवेंज 4 जून 2026 को ओटीटी पर रिलीज हुई और आते ही इसने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नए रिकॉर्ड बना दिए। इस स्पाई-एक्शन ब्लॉकबस्टर को पहले हफ्ते में 12.8 मिलियन दर्शकों ने देखा, जो किसी भी भारतीय फिल्म के लिए ओटीटी पर ओपनिंग वीक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।
ऑरमैक्स के डेटा के मुताबिक, 1 से 7 जून 2026 के बीच धुरंधर: द रिवेंज भारत की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली स्ट्रीमिंग टाइटल रही। इस उपलब्धि को और खास बनाता है कि फिल्म ने ओटीटी के तीन बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए, जो पहले धुरंधर के नाम थे।







