Home विदेश वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी: 15 की मौत

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी: 15 की मौत

6
0

दिल्ली। वियतनाम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव समुद्र में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। भारतीय दूतावास भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार नाव में कुल 36 लोग सवार थे, जिनमें 32 भारतीय पर्यटक, 3 क्रू मेंबर और 1 अटेंडेंट शामिल थे। हादसा उस समय हुआ जब नाव होन मे रुट द्वीप से एन थोई पोर्ट लौट रही थी। तट से करीब 400 मीटर पहले अचानक नाव समुद्र में पलट गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे के समय समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही थीं, जिसके कारण नाव असंतुलित होकर पलट गई। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच अभी जारी है।

घटना की पुष्टि करते हुए वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और स्थानीय प्रशासन की ओर से खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। दूतावास ने बताया कि वह प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए है।

 

 

पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए हो ची मिन्ह सिटी और हनोई में आपातकालीन सहायता केंद्र (Emergency Response Centre) स्थापित किए गए हैं। दूतावास ने जरूरतमंदों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

हो ची मिन्ह सिटी हेल्पलाइन:
+84 36 281 7930
+84 91 552 37 14
+84 33 452 0414

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here