Home छत्तीसगढ़ रेलवे की 25 ट्रेनों में एचओजी प्रणाली, 65 लाख लीटर से ज्यादा...

रेलवे की 25 ट्रेनों में एचओजी प्रणाली, 65 लाख लीटर से ज्यादा डीजल की बचत

6
0

रायपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा दक्षता तथा आधुनिक रेल संचालन की दिशा में लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। इसी क्रम में अत्याधुनिक हेड ऑन जनरेशन प्रणाली (एचओजी ) को अपनाकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 65 लाख लीटर से अधिक डीजल की बचत की है। इससे रेलवे को लगभग ₹81 करोड़ की राजस्व बचत हुई है तथा 16,614 टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी दर्ज की गई है। यह पहल हरित एवं सतत रेल परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 25 एलएचबी आधारित ट्रेनों में एचओजी प्रणाली लागू होने के बाद अब इन ट्रेनों के कोचों में प्रकाश एवं वातानुकूलन (एयर कंडीशनिंग) हेतु आवश्यक विद्युत आपूर्ति डीजल जनरेटर के स्थान पर सीधे ओवरहेड उपकरण (ओएचई) के माध्यम से विद्युत इंजन से प्राप्त की जा रही है। इससे डीजल आधारित एंड ऑन जनरेशन (ईओजी) प्रणाली पर निर्भरता लगभग समाप्त हो गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here