Home छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में...

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी

8
0

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अपनी उल्लेखनीय निरंतरता, संयम और खेल भावना का परिचय दिया है।

श्री मोदी ने कहा कि नीरज चोपड़ा की उपलब्धियां प्रत्येक भारतीय को गौरवान्वित करती हैं और उनके भावी प्रयासों के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“ग्लासगो में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में नीरज चोपड़ा ने शानदार रजत पदक जीता!

उन्होंने एक बार फिर उल्लेखनीय निरंतरता, संयम और खेल भावना का परिचय दिया है। उनकी सफलताएं प्रत्येक भारतीय को गौरवान्वित करती हैं। उनके भावी प्रयासों के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here