Home छत्तीसगढ़ हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह तक के लिए स्थगित

हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह तक के लिए स्थगित

5
0

संसद के मॉनसून सत्र में लगातार हंगामे के बीच मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद फिर से बाधित हुई। मंगलवार सुबह 11 बजे सदन की बैठक शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद इसे दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। बाद में स्पीकर ने सदन को बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

सदन शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। उनकी मांग थी कि गृह मंत्री अमित शाह सदन में उपस्थित हों और जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए प्रदर्शनकारियों पर की गई पुलिस कार्रवाई को लेकर जवाब दें। स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों से अपनी सीटों पर बैठने और प्रश्नकाल को शांतिपूर्वक चलने देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह एक ‘महत्वपूर्ण’ समय है और नारेबाजी से जरूरी मुद्दों पर चर्चा नहीं हो पाएगी लेकिन विपक्ष का शोर कम नहीं हुआ। इसके बाद सदन की कार्यवाही पहले दोपहर 2 बजे तक और फिर अगले दिन तक के लिए स्थगित कर दी गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here