
तीन मरीजों में सफलतापूर्वक लगाए गए अत्याधुनिक लीडलेस पेसमेकर

रायपुर। हृदय रोग उपचार के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए SMC HEART INSTITUTE RAIPUR ने तीन मरीजों में अत्याधुनिक लीडलेस पेसमेकर (Leadless Pacemaker) का सफल प्रत्यारोपण किया है। इस सफलता के साथ संस्थान ने प्रदेश में उन्नत कार्डियक उपचार की दिशा में एक नया मानदंड स्थापित किया है।
लीडलेस पेसमेकर पारंपरिक पेसमेकर की तुलना में अधिक आधुनिक तकनीक है, जिसमें छाती पर कोई चीरा नहीं लगाया जाता तथा लीड (तार) की आवश्यकता नहीं होती। इससे संक्रमण की संभावना नहीं रहती । सामान्य पेसमेकर प्रत्यारोपण के दौरान फेफड़े में हवा भरने (pneumothorax) तथा रक्तस्राव (Hemothorax)जैसी जटिलताएँ होने की आशंका रहती है, जबकि लीडलेस पेसमेकर में इन जटिलताओं का जोखिम भी काफी कम हो जाता है। यह छोटा उपकरण सीधे हृदय के भीतर प्रत्यारोपित किया जाता है, जिससे मरीज को कम दर्द होता है और वह शीघ्र सामान्य जीवन में लौट सकता है। और अगले दिन मरीज की छुट्टी (Discharge) हो जाती है हॉस्पिटल से
अस्पताल के विशेषज्ञ हृदय रोग चिकित्सकों की टीम ने अत्यंत कुशलता एवं सावधानी के साथ तीनों प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया। इनमें से एक मरीज में पहले सामान्य तार वाला पेसमेकर लगाए जाने के बाद संक्रमण हो गया था, जो दवाइयों से ठीक नहीं हो रहा था। ऐसे मरीज में सफलतापूर्वक लीडलेस पेसमेकर प्रत्यारोपित किया गया। वहीं दो मरीजों में दो तार (AV) वाला पेसमेकर लगाया गया, जो हृदय की प्राकृतिक (Physiological) धड़कन के पैटर्न को बनाए रखने में सहायक है, जबकि एक मरीज में एक तार (Single Chamber) वाला पेसमेकर सफलतापूर्वक लगाया गया। वर्तमान में तीनों मरीज स्वस्थ हैं और उनकी स्थिति संतोषजनक है।
इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि SMC HEART INSTITUTE RAIPUR का उद्देश्य मरीजों को महानगरों जैसी अत्याधुनिक हृदय चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। संस्थान लगातार नई तकनीकों को अपनाकर गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित उपचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस सफल प्रक्रिया में डॉ. सतीश सूर्यवंशी, डॉ. एस. एस. मोहंती, डॉ. वेद प्रकाश वर्मा, कैथ लैब स्टाफ श्री दानेश, श्री देव एवं उनकी पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि SMC HEART INSTITUTE RAIPUR भविष्य में भी अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रदेशवासियों को विश्वस्तरीय हृदय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
यह उपलब्धि न केवल SMC HEART INSTITUTE RAIPUR के लिए गर्व का विषय है, बल्कि छत्तीसगढ़ में आधुनिक हृदय चिकित्सा सेवाओं के विस्तार की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।







