Home छत्तीसगढ़ ड्राई डे में शराब की बिक्री, पुलिस ने किया अरेस्ट

ड्राई डे में शराब की बिक्री, पुलिस ने किया अरेस्ट

5
0

अभनपुर। शुष्क दिवस के दौरान अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 62 पाव अवैध शराब बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक निषाद, निवासी नवापारा के रूप में हुई है। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद जांच करने पर उसके पास से अवैध शराब बरामद हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here