
इंडस्ट्री से आए अनुभवी विशेषज्ञों ने बतौर जज अपनी भूमिका निभाई, जिसमें श्री आदित्य तमस्कर एवं श्रीमती स्वाति शर्मा शामिल रहे।
वहीं अकादमिक जूरी पैनल में डॉ. जय देवांगन, डॉ. शिल्पा शर्मा, डॉ. हरीश शर्मा एवं डॉ. राजेश कुमार ने छात्र टीमों के प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन किया।

कार्यक्रम की समन्वयक एवं एसआईएच की SPOC, श्रीमती अंजू पांडे (HOD, CSE विभाग) ने बताया कि इस हैकाथॉन का उद्देश्य छात्रों में समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करना और उन्हें राष्ट्रीय मंच के लिए तैयार करना है। यहाँ से चयनित सर्वश्रेष्ठ टीमों को अब राष्ट्रीय स्तर के स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 के लिए नामांकित किया जाएगा।







