Home छत्तीसगढ़ फटाखे युक्त मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर घूमने वाले बाइकर्स पर पुलिस का कड़ा...

फटाखे युक्त मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर घूमने वाले बाइकर्स पर पुलिस का कड़ा प्रहार, 8 मोडिफाइड साइलेंसर वाहन जब्त

7
0

बिलासपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सघन एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में शहर में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर स्पोर्ट्स बाइक, बुलेट सहित विभिन्न प्रकार के बाइक चलाने वाले वाहन चालकों पर सुरक्षा मानकों के प्रतिकूल शहर के व्यस्ततम मार्गों पर वाहन चालन को दृष्टिगत रखते हुए अभियान चलाकर गंभीरता पूर्वक एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

उक्त अभियान हेतु यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा सभी चौक चौराहों पर बारीकी से पैनी नजर रखी जा रही है ताकि ऐसे वाहन चालकों पर नियंत्रण स्थापित किया जा सके। विदित हो कि इस तरीके के वाहन चालन से न सिर्फ शहर में ध्वनि प्रदूषण होती है अपितु इसके साथ-साथ आम नागरिकों को अत्यधिक तीव्र गति से आवाज उत्पन्न कर वाहन चलाते हुए वाहनों मोडिफाइड साइलेंसर के माध्यम से एकाएक और अचानक से पटाखे जैसी आवाज निकाल कर लोगों में आकस्मिक दहशत, डर, बेचैनी एवं असुरक्षा का भाव निर्मित भी की जाती है।
मोडिफाइड साइलेंसर के माध्यम से अनाधिकृत तेज आवाज एवं पटाखे जैसे कानफोडू आवाज के कारण गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, बीमार व्यक्तियों एवं मानसिक रूप से व्यग्र लोगों के लिए अत्यधिक ही शारीरिक और मानसिक परेशानियों का कारण होता है अतः इसके लिए लगातार यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा ऐसे वाहन चालकों पर कड़ाई से कार्यवाही की जा रही है साथ ही साथ पूर्व में ऐसे मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन बेचने वाले वाहन दुकानों और एजेंसियों पर भी छापामार की कार्रवाई सुनिश्चित की गई थी एवं उन्हें नोटिस भी प्रदान किया गया था।
इस संबंध में किसी भी स्तर पर सुरक्षा मानवों के प्रतिकूल मोडिफाइड साइलेंसर विक्रय किए जाने की सूचना प्राप्त होने पर ऐसे वाहन चालकों पर गंभीरता पूर्वक कार्यवाही तो सुनिश्चित की ही जाएगी साथ ही साथ ऐसे दुकान संचालकों के दुकानों को नगर निगम के नियमों के अनुकूल ब्लैकलिस्टेड भी की जाएगी एवं उनके दुकानों को विधिसम्मत शील भी की जाएगी ताकि शहर में शांतिपूर्ण यातायात व्यवस्था बनाने में किसी भी प्रकार की ऐसे अवैधानिक कृत्य करने वाले लोगों के कारण व्यवधान की स्थिति निर्मित ना हो।
आज के इस कार्यवाही के तहत सत्यम चौक,अग्रसेन चौक,पुराना बस स्टैंड, सीएमडी चौक,श्रीकांत वर्मा मार्ग, महिम तिराहा, मैग्नेटो मॉल रोड, अग्रसेन चौक आदि स्थानों से मोडिफाई साइलेंसर बुलेट, बुलेट में प्रेशर हार्न, नंबर प्लेट में टेप लगाना, बिना नंबर प्लेट वाहन, स्टाइलिश नंबर प्लेट आदि उल्लंघन पर 8 बुलेट सहित अन्य 12 वाहन ,टोटल 20 वाहनों पर विधि सम्मत कार्यवाही कर माननीय माननीय हेतु प्रकरण तैयार की जा रही है।
यह प्रभावी अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में उप पुलिस अधीक्षक शिवचरण परिहार, सभी टैंगो एवं शहर पेट्रोलिंग टीम के द्वारा नियमित रूप से की जाएगी। समस्त नागरिकों से विशेष अपील है कि यातायात नियमों का किसी भी स्थिति में उल्लंघन न करें तथा अत्यधिक तेज आवाज एवं कानफोडू फटाके युक्त किसी भी प्रकार के बाइक का उपयोग न करें तथा किसी भी वाहनों में विहत प्रारूप के अतिरिक्त किसी भी प्रकार का मॉडिफिकेशन ना करें यह कानूनन अपराध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here