
मुंबई। कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ ने अपने ओपनिंग वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार और शनिवार के बाद रविवार को फिल्म ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए ₹3.1 करोड़ NBOC इंडिया कलेक्शन दर्ज करने का दावा किया है। मेकर्स के मुताबिक, फिल्म का ओपनिंग वीकेंड वर्ल्डवाइड ग्रॉस ₹11.3 करोड़ तक पहुंच गया है।

रविवार को दिखा सबसे ज्यादा दम
‘वाइब’ के लिए रविवार का दिन खास रहा। फिल्म ने अपने पहले तीन दिनों में लगातार ग्रोथ दिखाई और रविवार को अपना अब तक का सबसे बड़ा वन-डे कलेक्शन दर्ज किया। उपलब्ध बॉक्स ऑफिस रिपोर्टों में भी फिल्म के रविवार के कलेक्शन में उछाल दर्ज किया गया है।
फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों से मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स और वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलता नजर आ रहा है। कॉमेडी, एक्शन, म्यूजिक और कलाकारों की परफॉर्मेंस फिल्म की चर्चा में बनी हुई है।





