
मुंबई। लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित और अनुज सैनी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अपनी ताजगी भरी कहानी, शानदार ह्यूमर और युवाओं से जुड़ी भावनाओं को सहज अंदाज में पेश करने वाली इस रोमांटिक कॉमेडी में छह नए कलाकार नजर आ रहे हैं। इनमें स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद, सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर शामिल हैं।

फिल्म अपनी हल्की-फुल्की मस्ती, दिल छू लेने वाले पलों और पहले प्यार की खूबसूरत यादों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। सिनेमाघरों में दर्शकों से मिल रहे सकारात्मक रिस्पॉन्स के बीच अब बॉलीवुड सितारे भी फिल्म और इसमें नजर आ रहे नए कलाकारों की तारीफ कर रहे हैं। इसी कड़ी में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर फिल्म की सराहना करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएँ साझा की हैं।
अजय देवगन ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, “फिल्म को लेकर शानदार बातें सुनने को मिल रही हैं। सभी नए टैलेंट को ढेर सारी शुभकामनाएँ!” उनकी इस प्रतिक्रिया ने फिल्म के नए कलाकारों का उत्साह बढ़ाया है। अजय देवगन का यह संदेश नए कलाकारों के प्रति उनके प्रोत्साहन को दर्शाता है।







